कुदरत का करिश्मा, 24 विकसित अंगुलियों के साथ जन्मा बच्चा

Ads

कुदरत का करिश्मा, 24 विकसित अंगुलियों के साथ जन्मा बच्चा

  •  
  • Publish Date - August 26, 2018 / 11:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

खरगोन। अब तक पूरी दुनिया मे कई तरह के करिश्मे देखने को मिलते है। कुछ कुदरती तो कुछ ऊपर वाले की देन होते है। खरगोन जिले के सनावद में ऐसे ही अचरज भरे एक नवजात बच्चे का जन्म सिविल अस्पताल में हुआ है। जहां पूर्ण विकसित एक नवजात के हाथ ओर पैरों में 6-6 अंगुलिया है।

पढ़ें- राहुल गांधी के कार्यक्रम में घुसे खालिस्तान समर्थक, लगाए नारे

कुल 24 अंगुलिया लेकर पैदा हुए इस नवजात को देखने के लिए लोगो की अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। यही नही नवजात की सभी अंगुलिया आम बच्चों की तरह पूर्ण विकसित है। कुदरत की इस करिश्मे को देखकर प्रसूति कराने वाली महिला चिकित्सक सहित अस्पताल का स्टॉफ भी हैरत मे है। सनावद के समीप ढकलगांव में निवास करने वाली निर्मला बाई पति अशोक रुपाले की यह पहली संतान है जहां उनके यहां 24 अंगुली वाला बच्चा पैदा हुआ है। कुदरत के इस करिश्मे के बाद नवजात के माता पिता भी बेहद प्रसन्नचित नजर आ रहे है।

 

वेब डेस्क, IBC24