गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, एक ही पंडाल में गणेशजी और ताजिया

गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, एक ही पंडाल में गणेशजी और ताजिया

गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, एक ही पंडाल में गणेशजी और ताजिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: September 22, 2018 7:28 am IST

रायसेन। रायसेन जिले के उदयपुरा में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अनोखी मिसाल दिखाई दी है। यहां एक ही पंडाल में मुहर्रम की ताजियां और गणेशजी स्थापित किए गए। करीब 27 सालों बाद मुहर्रम और गणेश चतुर्थी का संयोग एक साथ पड़ा है। एक ही पंडाल के नीचे गणेश जी और मुहर्रम के ताजिए को स्थापित कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई है।

देखें वीडियो-

पढ़ें- आरबीआई बंद करेगा पुराने डेबिट और क्रेडिट कार्ड, जल्द बदलें

जहां एक ओर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटा जा रहा है। वहीं उदयपुरा में दोनों कौम के लोगों में एक दूसरे के धर्म के प्रति सम्मान और आपसी सद्भाव वाकई काबिले तारीफ है। साथ ही ये गंगा जमुनी तहजीब अन्य प्रदेशों के हिन्दू मुस्लिम को एक संदेश भी दे रही है।

पढ़ें- सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है सिक्किम का पाक्योंग एयरपोर्ट, 24 को शुभारंभ करेंगे मोदी

वहीं बिहार के सिवान जिले के बड़हरिया माधोपुर में महर्रम के दिन खूबसूरत ताजिए निकाले गए। यहां एक ताजिया ऐसा था जिसमें ताजिए के हर कोने में भारत बसा दिखाया गया। भारत के नक्शे के साथ तिरंगे से लिपटा ताजिया नजर आया। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में