शिवराज ने साधा निशाना- विपक्ष अभी भी गुलामी वाली मानसिकता में जकड़ा हुआ, अजय सिंह ने ये कहा
शिवराज ने साधा निशाना- विपक्ष अभी भी गुलामी वाली मानसिकता में जकड़ा हुआ, अजय सिंह ने ये कहा
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्ष को मेरा अपने प्रदेश की तारीफ करना बिल्कुल नहीं सुहाता है। मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं। विपक्ष को देखकर लगता है कि वो अभी भी गुलामी वाली मानसिकता में जकड़े हुए हैं। इसलिए उन्हे अमेरिका, लंदन की ही सडके अच्छी लगती हैं। लेकिन मेरे लिए तो सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा है।
उन्होंने कहा कि जब मुझे मध्यप्रदेश मिला था तब बीमारू हालत में था। हमने उसे विकासशील बनाया, फिर उस विकसित बनाया और अब हमारा उद्देश्य उसे समृद्ध बनाना है, जो हम जल्दी हासिल कर लेंगे। यह साऱी बातें सीएम ने समन्वय भवन में विकास सवांद के दौरान कहीं। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहते हैं ये तहसीलदार, टिकट की चाह में मिल रहे नेताओं से
वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को अंग्रेज पसंद हैं, लेकिन हकीकत ये है कि आज़ादी के समय बीजेपी के कोई भी नेता ऐसे नहीं थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया हो। अजय सिंह ने कहा, कि मुख्यमंत्री अब छोटी मानसिकता वाले बयान देने लगे हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


