मप्र : मंत्री की गैरमौजूदगी में परिजन कर रहे शिलान्यास

Ads

मप्र : मंत्री की गैरमौजूदगी में परिजन कर रहे शिलान्यास

  •  
  • Publish Date - June 11, 2017 / 08:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

 

कॉंग्रेस को वंशवाद के लिए सदैव से कोसने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मंत्रियों के परिजन तो मंत्री की गैर मौजूदगी में उनकी जगह शिलान्यास और उद्घाटन जैसे सरकारी कार्यक्रमों में मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में न केवल भाग ले रहे है, बल्कि शिलान्यास भी कर रहे है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के सबसे कद्दावर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के खास माने जाने वाले जल संसाधन और जन सम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का है।

शनिवार को दतिया जिले ग्राम डगराकुआ में सत्तर करोड़ की लागत वाली नल जल योजना का शिलान्यास होना था। इसका आयोजन के मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ मिश्रा को पहुंचना था। इसकी नाम पट्टिका भी लगाई गयी थी, लेकिन मंत्री जी खुद तो कर्यक्रम में नहीं गए उन्होंने अपने बेटे सुकर्ण मिश्रा को भेज दिया। अफसरों ने मंत्री पुत्र की मंत्री की तरह आव भगत की और फिर पूजा अर्चना के बाद बाकायदा उनके हाथों सरकारी योजना का शिलान्यास करवाया। सुकर्ण ने सरकारी कार्यक्रम का शिलान्यास किस हैसियत से किया ? इस बात का जवाब देने को अफसर तैयार नहीं है…।