Mumbai Local में आरामदायक होगा सफर, मुंबई में मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर शुरू हुई एसी लोकल ट्रेन सेवा

Mumbai Local में आरामदायक होगा सफर, मुंबई में मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर शुरू हुई एसी लोकल ट्रेन सेवा

Mumbai Local में आरामदायक होगा सफर, मुंबई में मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर शुरू हुई एसी लोकल ट्रेन सेवा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 17, 2020 7:11 am IST

मुंबई, 17 दिसंबर (भाषा) मध्य रेलवे ने बृहस्पतिवार को मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-कल्याण खंड पर वातानुकूलित लोकल ट्रेन सेवा शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- “बघेल राज” में स्मार्ट हुआ राजधानी रायपुर, सुपर मार्केट और अंतरराज्यीय

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मुख्य लाइन पर परंपरागत ट्रेन सेवा की जगह पहली बार 10 एसी लोकल ट्रेनों की सेवा शुरू की है। यह ‘प्रयोग’ के आधार पर शुरू किया गया है और इस पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

मध्य रेलवे की मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) को कसारा (पास के ठाणे में) और खोपोली (रायगढ़) से जोड़ती है।

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य लाइन पर पहली एसी लोकल बृहस्पतिवार सुबह पांच बजकर 42 मिनट पर कुर्ला से सीएसएमटी के लिए खुली।

उन्होंने बताया कि अंतिम एसी लोकल रात 11 बजकर 25 मिनट पर सीएसएमटी से कुर्ला के लिए खुली।

ये भी पढ़ें- भूपेश सरकार ने रायपुर की जनता को दी कई बड़ी सौगात, जवान हुआ बूढ़ा तालाब, CM ने

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि एसी लोकल सेवा को मुख्य लाइन पर ‘‘प्रायोगिक तौर पर’’ शुरू किया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 10 एसी लोकल में से चार ट्रेनें सीएसएमटी और कुर्ला के बीच चलेंगी। दो ट्रेनें सीएसएमटी और कल्याण (ठाणे में) के बीच और अन्य चार ट्रेनें सीएसएमटी और डोंबिवली (ठाणे) के बीच चलेंगी।

मध्य रेलवे द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार एसी लोकल ट्रेन सेवा सोमवार से शुरू होगी और ट्रेनें हर स्टेशन पर रुकेंगी।

इसके अनुसार रेल मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त यात्री ही इससे यात्रा कर पाएंगे।

Read More News: लव-सेक्स और धोखा, नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, फिर संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 7 लाख

लोकल ट्रेन मुंबई की जीवन रेखा मानी जाती है। कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से इस साल मार्च से यह सेवा बंद थी। जून में यह सेवा शुरू हो गई लेकिन सिर्फ आपात एवं आवश्यक सेवाओं के कर्मी तथा सरकार से अधिकृत कर्मी ही इससे यात्रा कर सकते हैं।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.