मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब किया, कोर्ट में 1 फरवरी को पेश करनी है रिपोर्ट

मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब किया, कोर्ट में 1 फरवरी को पेश करनी है रिपोर्ट

मुंबई पुलिस ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब किया, कोर्ट में 1 फरवरी को पेश करनी है रिपोर्ट
Modified Date: December 3, 2022 / 07:04 pm IST
Published Date: December 3, 2022 7:04 pm IST

मुंबई, 21जनवरी (भाषा) । मुंबई पुलिस ने जाने माने लेखक-गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंगना को शुक्रवार को जुहू पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।


read more: किसान आंदोलनः आखिरकार सरकार के इस प्रस्ताव पर राजी हुए किसान, कल सं…

अख्तर ने अभिनेत्री पर टेलीविजन साक्षात्कारों में कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि करने वाली और निराधार टिप्पणियां करने पर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी।

अख्तर ने दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी साक्षात्कारों में बॉलीवुड में ‘‘गुटबाजी’’ का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम इसमें घसीटा था।
read more: कृषि कानूनों पर रोक लगाने को राजी हुई सरकार ! सरकार के इस प्रस्ताव पर 22 जनवर…

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि अख्तर ने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

अदालत ने 17 जनवरी को पुलिस को इस मामले में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए एक फरवरी तक का समय दिया था।


लेखक के बारे में