नगर निगम ने तोड़ा कांग्रेस नेत्री का मकान, दबाव के चलते अब तक नहीं हुई थी कार्रवाई

नगर निगम ने तोड़ा कांग्रेस नेत्री का मकान, दबाव के चलते अब तक नहीं हुई थी कार्रवाई

नगर निगम ने तोड़ा कांग्रेस नेत्री का मकान, दबाव के चलते अब तक नहीं हुई थी कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: February 16, 2019 12:07 pm IST

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में  नगर निगम ने शनिवार को छावनी इलाके में कांग्रेस नेत्री के जर्जर मकान को धराशायी कर दिया। ये मकान जनपद सदस्य़ विजयलक्ष्मी पारिया का है। दरअसल, ये मकान जर्जर हो चुका है। मकान का छज्जा गिरने की वजह से शुजालपुर की महिला पुलिस अधिकारी भी घायल हो गई थी।

बताया जा रहा है कि इस मकान को पहले भी जर्जर मकानों की सूची में शामिल किया गया था। लेकिन दबाव के चलते अब तक तोड़ा नहीं गया था। कुछ दिनों पहले हुए हादसे और मकान गिरने की आशंका को देखते हुए शनिवार को इस मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई। मकान में किराएदार रहते हैं, जिन्हें पहले ही मकान को खाली करने के लिए निर्देश दे दिए थे। लेकिन किराएदार मकान खाली को करने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि बाद में उन्होने मकान खाली कर दिया था।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर, रोजगार पर मुख्य फोकस 

कार्रवाई के वक्त सामान निकालने को लेकर एक बार किराएदारों की फिर से अधिकारियों के साथ बहस हुई। लेकिन सामान निकालने की अनुमति नहीं दी गई और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इंदौर में होटल हादसा होने के बाद से शहर के करीब 110 जर्जर मकानों को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी मकानों को तोड़ा नहीं जा सका। किसी जगह पर कोर्ट का स्टे है, तो कुछ जगहों पर राजनीतिक दबाव।


लेखक के बारे में