होटल जोन बाय द पार्क को सील करने पहुंची नगर निगम की टीम, बकाया है 13 लाख रुपए से अधिक टैक्स

होटल जोन बाय द पार्क को सील करने पहुंची नगर निगम की टीम, बकाया है 13 लाख रुपए से अधिक टैक्स

होटल जोन बाय द पार्क को सील करने पहुंची नगर निगम की टीम, बकाया है 13 लाख रुपए से अधिक टैक्स
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: January 14, 2021 12:54 pm IST

रायपुरः संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ रायपुर नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रशासन की टीम गुरुवार को होटल जोन बाय द पार्क को सील करने पहुंची है। बताया जा रहा है कि होटल जोन बाय द पार्क के संचालक ने पिछले 3 साल से टैक्स का भुगतान नहीं किया है, जिसके चलते उसे सील किया जा रहा है।

Read More: प्रधानमंत्री ओली को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा, ‘प्रचंड’ खेमे का ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से भुगतान नहीं किए जाने के चलते होटल जोन बाय द पार्क को सील किया जा रहा है। बकाया टैक्स को लेकर निगम की ओर से संचालक को कई नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद प्रशासन ने होटल को सील करने का फैसला लिया है। बता दें कि होटल जोन बाय द पार्क पर बकाया है 3 साल का 13 लाख रुपए से ज्यादा का संपत्तिकर बकाया है।

Read More: ’जीतेंगे या मरेंगे’ बैठक के दौरान किसान नेता ने तख्ती दिखाकर सरकार को दिया मैसेज

गौरतलब है कि निगम की बकायेदारों के खिलाफ निगम का वसूली अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने बीते दिनों रायपुर निगम प्रशासन ने 10 दिनों के भीतर 59 बकायेदारों से 2 करोड़ 43 लाख 21 हजार रुपए की वसूली की है। बताया गया कि अलग.अलग के बकायेदारों को नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद 2 करोड़ 43 लाख 21 हजार रुपए की वसूली हुई है।

Read More: बर्ड फ्लू की एंट्री! 1 महीने के भीतर 4 लाख मुर्गियों की मौत, मंत्री जेपी दलाल ने दी जानकारी


लेखक के बारे में