राष्ट्रपति चुनाव: मतदाता सूची में नरोत्तम मिश्रा अयोग्य घोषित
राष्ट्रपति चुनाव: मतदाता सूची में नरोत्तम मिश्रा अयोग्य घोषित
राष्ट्रपति चुनाव के लिए भोपाल पहुंची मतदाता सूची में मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने मतदाता सूत्री को अंतिम रूप देकर मध्य प्रदेश भेज दिया. गुरुवार देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाई गई सूची में नरोत्तम मिश्रा का नाम तो बताया जा रहा है. लेकिन सूत्रों के अनुसार उनके नाम के आगे अयोग्य लिखा हुआ है. बताया जा रहा है चुनाव आयोग ने पत्र के जरिए विधानसभा को इसकी जानकारी भी भेज दी है. इस सूची के आधार पर नरोत्तम अब राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले मतदान में वोट नहीं डाल पाएंगे.

Facebook


