खजुराहो में राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आगाज़
खजुराहो में राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आगाज़
मध्यप्रदेश के खजुराहो में शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय सूखा मुक्त जल सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में शिरकत करने शनिवार को खजुराहो पहुंचे. इस मौके पर सीएम ने आने वाली पीढ़ियों के लिए चिंता जाहिर करते हुए जल स्रोतों का संरक्षण कर गांव-गांव में तालाब बनाने और संरक्षित करने का आह्वान किया.
ये भी पढ़ें- टैक्स बार एसोसिएशन का राष्ट्रीय सेमिनार, CJI दीपक मिश्रा शामिल
खजुराहो- राष्ट्रीय जल सम्मेलन का शुभारंभ करने सीएम @ChouhanShivraj के साथ समाजसेवी अन्ना हज़ारे खजुराहो पहुंचेंगे.. #MadhyaPradesh
— IBC24 (@IBC24News) December 2, 2017
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के चंदेलकालीन शेष बचे कुछ तालाबों का सीमांकन किया जाएगा और जल संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कर एक अभियान भी चलाया जाएगा. इस कार्यक्रम के दौरान नाराजगी की एक तस्वीर भी देखने को मिली. दरअसल यहां वो पीड़ित भी पहुंचे जिनकी जमीन NH-75 के डेवलपमेंट के लिए ली गई थी.
ये भी पढ़ें- रायपुर जिले में 200 से ज्यादा शिक्षाकर्मी गिरफ्तार, धारा 144 लागू
लेकिन इनका आरोप है कि इन्हें 2017 की जगह साल 2010 के आधार पर मुआवजा राशि दी गई.. ये सीएम से मिलकर विरोध जाहिर करने के साथ बाइपास रोड की मांग करना चाहते थे. लेकिन जब इन्हें सीएम से मिलने नहीं दिया गया तो इस पर नाराजगी जाहिर की।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


