चार नक्सल सहयोगी गिरफ्तार, हत्या, आगजनी जैसे मामलों में शामिल थे चारों

चार नक्सल सहयोगी गिरफ्तार, हत्या, आगजनी जैसे मामलों में शामिल थे चारों

चार नक्सल सहयोगी गिरफ्तार, हत्या, आगजनी जैसे मामलों में शामिल थे चारों
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: June 1, 2018 9:50 am IST

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले की भांसी में पुलिस ने चार नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही है। गिरफ्तार चार नक्सल सहयोगियों में एक महिला भी शामिल है। सभी पर हत्या, आगजनी, लूटपाट की घटना में शामिल होने का आरोप है। गुरुवार को भी पुलिस ने दो नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार की थी। जिनपर एक ग्रामीण की हत्या के आरोप के साथ नक्सलियों के लिए रेकी और रसद पहुंचाने का आरोप था। 

ये भी पढ़ें- पीएनबी के मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप, लोन दिलाने के नाम पर युवती से रेप

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश समेत 22 राज्यों में आज किसान आंदोलन, 12 सौ लोगों को नोटिस

आपको बतातें गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने दुर्ग स्थित बघेरा में STF अफसरों की मीटिंग ली थी। इस मीटिंग में डीजी नक्सल के साथ ब्लैक पैंथर की टीम भी शामिल हुई थी। नक्सलियों पर आक्रामक कार्रवाई करने के लिए ब्लैक पैंथर का गठन किया गया है। ब्लैक पैंथर को अहम जिम्मेदारियों के साथ नक्सलियों पर कार्रवाई के लिए विशेष अधिकार भी दिए हैं।

के विजय कुमार के निर्देश के मुताबिक अब ओडिशा, तेलंगाना, मराहाष्ट्र और छत्तीसगढ़ की फोर्स एक साथ संयुक्त रूप से नक्सलियों पर कार्रवाई करेगी। ताकी कार्रवाई के दौरान नक्सलियों को भागने का कोई मौका न मिल सके। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में