बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरबेली पुलिस चौकी से लगे घने जंगल में कैंप लगाकर ट्रेनिंग कर रहे नक्सलियों की टूकड़ी होने की सूचना पर पुलिस ,हाॅक फोर्स और सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये एक नक्सली और एक संघम सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज न्यायालय में पेश करने के बाद 5 दिनों की रिमांड पर लिया गया है गिरफ्तार किये गये नक्सली पर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के पुलिस के द्वारा कुल 4 लाख का ईनाम था।
ये भी पढ़ें –हाथियों ने तोड़ा ढाबा, सड़क पर जमाया डेरा, आवागमन बाधित
बताया जा रहा है की बालाघाट न्यायालय परिसर में तगडी सुरक्षा इंतजाम के बीच चेहरे पर नकाब लगाकर मुन्नालाल और उसका सहयोगी इंदल सिंह पन्द्रे को लाया गया था। इस संबंध में बालाघाट एसपी जयदेवन ने बताया कि कैंप में 15-20 नक्सली होने की सूचना मिली थी। जो कलर वर्दी और सादे कपड़े में थे। दबिश देने पर बाकी के नक्सली बारिश की वजह से भागने में कामयाब हो गये और मुन्नालाल और उसका सहयोगी को भाग न पाने पर दबोच लिया गया। कैंप पर से फोर्स ने भरमार रायफल, वर्दी, नक्सल साहित्य, पिटटू बैग, एसएलआर और एके-47 के राउंड सहित दैनिक उपयोग की वस्तुए जप्त की गई है। लांजी थाने में इस मामले में धारा 307, 353, 147,148 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वेब डेस्क IBC24