नक्सल हमले में जवान शहीद, आदिवासी नेता को भी लगी गोली, मेकाहारा दाखिल
नक्सल हमले में जवान शहीद, आदिवासी नेता को भी लगी गोली, मेकाहारा दाखिल
राजनांदगांव/ रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार देर रात एक नक्सल हमले में जवान शहीद हो गया। जवान शादी समारोह में गया था। शहीद हुए आरक्षक रवि पूर्व में नक्सली था।इस हमले में आदिवासी नेता बृजभान मंडावी भी घायल हुए हैं। उन्हें राजनांदगांव में उपचार के बाद हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।
ये भी पढ़े –पाकिस्तान जाकर मणिशंकर ने की जिन्ना की तारीफ, भड़के अमित शाह ने ये कहा
लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें अब तक कोई इलाज मुहैया नहीं कराया गया है। मेकाहारा अस्पताल में एक घंटे तक उनका इलाज नहीं मिल रहा था।
ये भी पढ़े – बलात्कार पीड़ित मासूम को गोद लेंगे मुख्यमंत्री
कुछ समय पहले उसने लाल सलाम का दामन छोड़ा था। सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत पुलिस में शामिल होकर सहायक आरक्षक के पद पर कार्य कर रहा था। कल रात भुपाल मण्डलोई की लड़की रेणुका मण्डलोई की शादी थी। जिसमे सिरसा रोड कोहका भिलाई से बारात आया था। लोग डीजे की धुन मे थिरक रहे कि शादी घर से 100 मीटर की दूरी पर अचानक रात 10.30 से 11 बजे के बीच गोली चली। जिसमें आत्मसमर्पण करके नक्सली से सहायक आरक्षक बने युवक की गोली लगने से मौत हो गई।फायरिंग में बिरीजभान मंडावी पूर्व जनपद अध्यक्ष व वर्तमान में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता को भी गोली छूकर निकल गई। उन्हें घायल अवस्था में दूल्हे की बाराती गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


