बीजापुर के आवापल्ली के पास फोर्स-नक्सल मुठभेड़, 5 जवान शहीद और 2 घायल

बीजापुर के आवापल्ली के पास फोर्स-नक्सल मुठभेड़, 5 जवान शहीद और 2 घायल

बीजापुर के आवापल्ली के पास फोर्स-नक्सल मुठभेड़,  5 जवान शहीद और 2 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 27, 2018 12:47 pm IST

बीजापुर। बस्तर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर शनिवार शाम हमला कर दिया। मुठभेड़ में इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए जबकि 2 घायल हो गए। सभी जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले थे।

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग के लिए बीजापुर से बासागुड़ा तररेम मार्ग पर निकले थे। इसी दौरान आवापल्ली थाने के आवापल्ली और मुरदोण्डा के बीच घात लगाए नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। जवानों ने जवाबी फायरिंग शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें : पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात जवानों पर आतंकियों ने किया ग्रैनेड से हमला, एएसआई शहीद 

नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 5 जवाहीद हो गए, जबकि 2 जवान घायल हो गए। बता दें कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बस्तर में सुरक्षाबल लगातार सर्चिंग अभियान चलाए हुए है, जिसस नक्सली बौखलाए हैं। नक्सलियों ने ग्रामीणों को विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में