कांकेर नक्सली हमले में घायल जवान का रायपुर में ईलाज जारी
कांकेर नक्सली हमले में घायल जवान का रायपुर में ईलाज जारी
बस्तर। कांकेर के नक्सली हमले में घायल जवान का आॅपरेशन रायपुर के एमएमआई अस्पताल में चल रहा है। घायल जवान ‘वीरप्पा केबी‘ कर्नाटक का रहने वाला है और वह बीएसफ के 35वीं बटालियन में पदस्थ है। डाॅक्टरों का कहना है कि जवान के दाहिनी पैर में गोली लगने से उसके पैर की हड्डी टूट गई है। जिसे आॅपरेशन के बाद प्लेट लगाकर जोड़ दिया जाएगा।
जोगी के सामने रमन ही जीतेंगे बोलकर पलटे टीएस बाबा, रमन बोले ये उनकी पुरानी आदत
बता दें कि मंगलवार सुबह सवा 6 बजे नक्सलियों ने तब हमला किया जब जवान सर्च आॅपरेशन कर कोलिवेड़ा कैंप लौट रहे थे। बीएसएफ के जवाबी फायरिंग में नक्सली भाग गए लेकिन जवान वीरप्पा केबी के दाहिनी जांध में गोली लग गई। घायल जवान को हेलीकाप्टर से रायपुर एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


