सर्चिंग के दौरान जवानों को मिले 3 जिंदा बम

सर्चिंग के दौरान जवानों को मिले 3 जिंदा बम

सर्चिंग के दौरान जवानों को मिले 3 जिंदा बम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 4, 2018 8:19 am IST

बीजापुर -जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र  में सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा लगाए 3  प्रेशर बम मिले हैं, नक्सलियों ने सड़क निर्माण का कार्य और सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने के लिए इस प्रेशर बम को लगाया था। इस बार मेडिकल सिरिंज में डेटोनेटर फिट कर उसे जमीन में प्रेशर बम की तरह लगा दिया था।

ये भी पढ़े –नक्सलियों का बंद आज, पुलिस मुस्तैद, कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर ही बरामद  प्रेशर बम  को जवानों द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले नक्सलियों द्वारा बनाये गए मोबाइल ऑपरेटेड लैंडमाइन, रेडियो बम, टाइम बम  प्रेशर बम आदि को भी जवानों ने बरामद कर लिया है। 

WEB TEAM IBC24


लेखक के बारे में