पखांजूर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक जवान घायल
पखांजूर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक जवान घायल
कांकेर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के बाद छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पखांजूर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगने से घायल हो गया है। जवान के सीने में तीन गोलियां लगी है। मुठभेड़ जारी है ये मुठभेड़ प्रतापपुर और मोहला पारा के बीच चल रही है।
ये भी पढ़ें- नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का सर्जिकल स्ट्राइक, देखिए हमले की पहली तस्वीर और वीडियो

आपका बतादें नक्सली गढ़चिरौली हमले के बाद से बौखलाए हुए हैं। और वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रविवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा था।
ये भी पढ़ें- उदंती टाइगर रिजर्व में दिखा जंगल बुक का बघीरा, कैमरे में कैद काला तेंदुआ
हमले के बाद नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम न दे इसके लिए प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। फोर्स को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को तैयार रहने का निर्देश जारी किया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


