Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?

Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियां' के 29 सितंबर 2026 के एपिसोड में सहना को ज़हर देने के मामले में एक बड़ा खुलासा होता नज़र आएगा, जहां सिद्धू एक बड़ा दांव खेलकर कौशल्या के खिलाफ बाज़ी पलट देता है..

Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या ने स्वयं खोद डाली अपनी कब्र! सहाना के गुनहगारों का काल बना सिद्धू, क्या मुरली को कभी मिल पाएगी माफ़ी?

Ganga Mai ki Betiyan 29th September 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Hindi Zee 5

Modified Date: September 29, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: September 29, 2026 7:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुरली के पैरों तले खिसक गई ज़मीन!
  • सिद्धू का इंदु को खुला चैलेंज!

Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ के 29 सितंबर 2026 के एपिसोड में सहना को ज़हर देने के मामले में एक बड़ा खुलासा होता नज़र आएगा, जहां सिद्धू एक बड़ा दांव खेलकर कौशल्या के खिलाफ बाज़ी पलट देता है।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: पूर्वी ने आवाज़ बदलकर स्नेहा को दिया झांसा !

इंदु के उकसाने पर पूर्वी अपनी आवाज़ बदलती है और स्नेहा को झांसा देकर बाहर बुलाने की कोशिश करती है। वह फोन पर दावा करती है कि उसके पास सहाना को ज़हर देने वाले का सबूत है, और स्नेहा को फौरन ‘कच्चे टीले’ पर पहुंचने को कहती है। स्नेहा बिना सोचे-समझे उसकी बातों में आ जाती है और सबूत की चाह में निकल पड़ती है। हालांकि, घर में चल रहे भागवत पाठ के कारण, सबकी नज़रों से बचकर निकलना उसके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है।

इस बीच, सिद्धू, काली, पुजारी और चंचल अपने प्लान पर काम शुरू कर देते हैं। वे मनोज को पकड़कर उस पर दबाव डालते हैं कि वह कौशल्या और कुसुम को एक निश्चित जगह पर लाने में उनका साथ दे। इसी बीच, पुजारी बड़ी होशियारी से इंदु के कपड़े पहन लेता है और घूंघट से अपना चेहरा ढक लेता है।

आख़िरकार कौशल्या सिद्धू के जाल में फंस जाती है!

घूंघट में छिपे शख्स को इंदु समझकर, कौशल्या खुलकर इस बात की खुशी मनाती है कि सहाना अब मुरली की ज़िंदगी से जा चुकी है। वह ज़हर देने की साज़िश की कामयाबी पर गर्व जताते हुए कहती है कि अब सहाना और काली उनके रास्ते की रुकावट नहीं रहे। लेकिन उसकी यह खुशी चंद लम्हों की ही निकलती है, क्योंकि तभी पुजारी अपना घूंघट हटाकर अपनी असली पहचान उजागर कर देता है।

Ganga Mai ki Betiyan 29th September 2026 written update: मुरली के सामने आई कौशल्या की सच्चाई!

इसके बाद सिद्धू आगे आकर कौशल्या को चेतावनी देता है कि उसका खेल अब ख़त्म हो गया है। मगर कौशल्या को सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब वह अपने पीछे मुरली को खड़ा देखती है और मुरली वहां आकर उसकी सारी बातें सुन चूका होता है। इस खुलासे से सहाना और उसके परिवार को लेकर मुरली की सोच में एक बड़ा बदलाव आएगा।

मुरली की आँखों के हटी, झूठ की पट्टी!

अपनी ही माँ को इस साज़िश का मास्टरमाइंड पाकर मुरली को गहरा धक्का लगेगा। कहानी के लिहाज़ से यह एक बहुत बड़ा मोड़ है, क्योंकि मुरली ने अब तक यही माना था कि उसकी शादीशुदा ज़िंदगी में आई हर मुसीबत की जड़ सहाना थी। लेकिन कौशल्या के मुँह से सच सुनने के बाद, अब मुरली के पास यह स्वीकार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है कि उसने अपनी पत्नी को बहुत बुरी तरह गलत समझा था।

कहानी के इस मोड़ के साथ ही सिद्धू की लड़ाई का अगला हिस्सा शुरू होता है। कौशल्या का पर्दाफाश तो हो गया है, लेकिन मुख्य चुनौती यानी इंदु अभी भी बची है। अब सिद्धू का एकमात्र मकसद इस पूरी साज़िश में इंदु का हाथ साबित करना और सहना के आँसुओं के ज़िम्मेदार हर एक गुनहगार को सलाखों के पीछे पहुँचाना होगा।

कौशल्या के पकड़े जाने और मुरली के सब कुछ जान लेने के बाद, सहना के खिलाफ रची गई साज़िश पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।
अब सवाल तो यह उठता है कि क्या मुरली को इस बात का यकीन हो जाएगा कि सहना शुरू से ही सच बोल रही थी? साथ ही, क्या सिद्धू अब इंदु की मिलीभगत को भी सबके सामने ला पाएगा?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.