नक्सलियों का बंद आज, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

नक्सलियों का बंद आज, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

नक्सलियों का बंद आज, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: May 4, 2018 6:10 am IST

रायपुर। नक्सलियों के विरोध दिवस के मद्देनजर बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर में लगातार सर्चिंग की जा रही है। घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में चलने वाली बसों को भी सतर्क रहने कहा गया है। वहीं शुक्रवार को लगने वाले हाट बाजारों पर खास नजर रहेगी। आमामोरा की घटना के बाद गरियाबंद इलाके में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें, कि तेलंगाना के नक्सली प्रवक्ता ने तेलुगू भाषा में एक विज्ञप्ति जारी कर गढ़चिरौली और बीजापुर मुठभेड़ को फर्जी बताया है और इसके विरोध में 4 मई को बस्तर, तेलंगाना और महाराष्ट्र बंद का आव्हान किया है। 

यह भी पढ़ें – रमन बोले पत्थलगड़ी की आड़ में धर्मांतरण की कोशिशें, पुनिया बोले विकास होता तो ऐसा होता ही नहीं

गरियाबंद जिले के आमामोरा इलाके में नक्सल लैण्ड माइंस विस्फोटक से मारे सीआरपीएफ के दो जवान अपने 29 साथियों के साथ बाइक में रोड़ ओपनिंग में लगे हुए है। इस इलाके में गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें कलेक्टर और अन्य बहुत से प्रशासनिक अफसर शामिल होने वाले थे। इनके रोड़ ओपनिंग के लिए सीआरपीएफ की 29 जवानों की पार्टी बाइक से निकली थी। इस घटना के बाद से इलाके में लगातार सर्चिंग की जा रही है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में