नक्सलियों ने खोदी सड़क, फेंके पर्चे, आंदोलन तेज करने की दी धमकी
नक्सलियों ने खोदी सड़क, फेंके पर्चे, आंदोलन तेज करने की दी धमकी
बीजापुर। माओवादियों ने भैरमगढ़ इलाके में सड़क खोद डाली, नक्सलियों ने मौके पर बैनर और पर्चे भी फेंके हैं, 22 मई को गडचिरोली जिले में एनकाउन्टर में मारे गए साथियों का बदला लेने के लिए जन आंदोलन तेज करने की बात भी लिखी गई है। भैरमगढ़-केशकुतुल मार्ग को नक्सलियों ने खोद कर आवागमन बाधित कर दिया है।
यह भी पढ़ें – IBC24 की खबर का असर, हाईकोर्ट ने पीलिया प्रभावित मोवा शिफ्ट करने का दिया आदेश
भैरमगढ़ एरिया कमेटी घटना स्थल पर फेंके पर्चे में नक्सलियों ने गढ़चिरौली में हुए मुठभेड़ की निंदा करते हुए इसे सुरक्षा बलों द्वारा किया गया नरसंहार बताया है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का यह मामला है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


