बीजापुर में जारी है नक्सली उत्पात, प्रेशर बम की चपेट में आने से 3 जवान जख्मी
बीजापुर में जारी है नक्सली उत्पात, प्रेशर बम की चपेट में आने से 3 जवान जख्मी
बीजापुर जिले में नक्सली उत्पात थमने का नाम नही ले रहा है। सोमवार देर शाम पुलिस की रोड ओपनिंग पार्टी रानी बोदली बैस कैम्प वापस लौट रही थी उसी वक्त चिंगेर के पास प्रेशर बम की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तात्कालीक ईलाज के लिए फरसेगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बलरामपुर के जाबर में 6 गायों की मौत, ग्रामीणों ने जताई जहरीला पदार्थ देने की आशंका
पिछले पांच दिनों से नक्सली बीजापुर जिले के हर कोने में अपनी उपस्थिति दिखाकर उत्पात मचा रहे है। वहीं सोमवार को देर शाम जब रोनी बोदली की 9वीं बटालीयन के सुरक्षाकर्मी रोड ओपनिंग की गश्त कर वापस कैम्प लौट रहे थेे। तभी फरसेगढ और कुटरू थाना के बीच चिंगेर के पास नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम की चपेट में आने से अनिल कुमार , मितेष कुमार देवांगन और आलोक टोप्पो को हल्की चेाटें आई। तीनों जवानों को प्रथामिक उपचार के बाद बीजापुर लाया गया। जहां घायल जवानों का उपचार उच्च चिकित्सा विशेषज्ञों की देख रेख में जारी रहेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


