ड्रग्स मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को किया गिरफ्तार

ड्रग्स मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को किया गिरफ्तार

ड्रग्स मामले में NCB की बड़ी कार्रवाई, धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: September 26, 2020 3:23 pm IST

मुम्बई: मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में ब्यूरो का एक दल शुक्रवार को प्रसाद को उपनगरीय वर्सोवा इलाक में उनके घर से ले गया था। उनसे एनसीबी के बल्लार्ड एस्टेट कार्यालय में पूछताछ की गयी।

Read More: कोरोना मरीजों की अनदेखी और लापरवाही के चलते हटाए गए डॉ आरके तिवारी, डॉ राकेश श्रीवास्तव होंगे JP अस्पताल के नए अधीक्षक

अधिकारी ने कहा, ‘‘ शनिवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोविड-19 समेत मेडिकल परीक्षणों के लिए अस्पताल ले जाया गया। ’’ शुक्रवार को एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के अनुभव चोपड़ा से हिंदी फिल्मोद्योग में ड्रग मामले के संबंध में पूछताछ की थी। शुक्रवार को एक बयान में निर्माता निर्देशक करण जौहर ने कहा था कि प्रसाद एक परियोजना के लिए अनुबंध के आधार पर एक कार्यकारी निर्माता के तौर पर धर्मा प्रोडक्शन से संबद्ध कंपनी धर्माटिक इंटरटेमेंट से जुड़े थे लेकिन बात नहीं बन पायी। जौहर ने कहा कि अनुभव चोपड़ा एक सहायक निर्देशक के तौर पर महज कुछ समय के लिए उनके बैनर से जुड़े रहे और केवल दो प्रोजेक्ट पर काम किया।

Read More: सांसद रवि किशन का बड़ा बयान, कहा- देश के बच्चों और भारत के लिए दो-पांच गोली भी खा लेंगे तो कोई चिंता नहीं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"