सेंट्रल जेल प्रशासन की नई कवायद, नए कैदियों को पहले 15 दिन रहना होगा क्वॉरेंटाइन

सेंट्रल जेल प्रशासन की नई कवायद, नए कैदियों को पहले 15 दिन रहना होगा क्वॉरेंटाइन

सेंट्रल जेल प्रशासन की नई कवायद, नए कैदियों को पहले 15 दिन रहना होगा क्वॉरेंटाइन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 16, 2020 3:46 am IST

जबलपुर। जेल के कैदियों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जेल प्रशासन ने नए नियम बनाए हैं, जिसके तहत अब नए कैदियों को सामान्य बैरक में शिफ्ट करने से पहले 15 दिन तक क्वॉरेंटाइन में रहना होगा। सेंट्रल जेल प्रशासन ने इसके लिए 30 कमरों का क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया है।

ये भी पढ़ें:दुर्ग में भी आज शाम 5 बजे से 19 अप्रैल तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, सब्जी और किराना दुकानें रहेंगी बंद,…

बता दें कि जेल के अन्य कैदियों को कोराना संक्रमण से बचाने के लिए यह कवायद की गई है। गौरतलब है कि इंदौर से जबलपुर भेजे गए कैदियों में से एक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, इन कैदियों को इंदौर में मेडिकल टीम और पुलिस वालों पर पत्थरबाजी के कारण गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें: ASI की बर्बरता और मारपीट का वीडियो वायरल, महिलाओं-बच्चों समेत किरान…

इसके बाद यहां जिला प्रशासन ने राज्य सरकार और इंदौर जेल प्रशासन से लॉकडाउन की अवधि में कैदियों को जबलपुर जेल में शिफ्ट नही करने की मांग की थी। क्योंकि इससे नए मरीजों में संक्रमण का खतरा था। वहीं इंदौर से सतना भेजे गए दो कैदियों में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

ये भी पढ़ें: आज शाम 5 बजे से रायपुर में 72 घंटों का कंप्लीट लॉकडाउन, किराना और स…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com