प्रदेश में जल्द बनाई जाएगी नई शराब नीति, अमानक शराब को खत्म करने छोटे ठेके देकर बढ़ाई जा सकती हैं शराब दुकानें

प्रदेश में जल्द बनाई जाएगी नई शराब नीति, अमानक शराब को खत्म करने छोटे ठेके देकर बढ़ाई जा सकती हैं शराब दुकानें

प्रदेश में जल्द बनाई जाएगी नई शराब नीति, अमानक शराब को खत्म करने छोटे ठेके देकर बढ़ाई जा सकती हैं शराब दुकानें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: January 19, 2021 6:01 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में नई शराब नीति जल्द ही बनाई जाएगी, जहरीली शराब कांड के बाद प्रदेश सरकार नई नीति पर विचार करने के लिए विवश हो गई है। इस मामले में आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में जहरीली शराब को खत्म करने के लिए अपना फंडा बताते हुए कहा कि शराब की दुकानें प्रदेश में बढ़ानी चाहिए, इससे गांव में अमानक शराब नहीं आएगी और जहरीली शराब की बिक्री भी खत्म हो जाएगी। मिश्रा ने कहा कि वे अपनी मांग को आज होने वाली कैबिनेट बैठक में रखेंगे।

ये भी पढ़ेंःपाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अर्णब को एयरस्ट्राइक की जानकारी की खबरों पर आक्र…

इधर वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने भी कहा है कि जहरीली शराब को लेकर एसआईटी की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को पेश कर दी गई है, ऐसी घटना प्रदेश में दोबारा ना हो ऐसी पॉलिसी बनाई जाएगी, छोटे शराब के ठेके दिए जाने के भी वित्त मंत्री ने संकेत दिए हैं, उन्होंने कहा कि नई शराब नीति भी जल्द बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी के मुखर विरोधी पूर्व आईपीएस को जमानत देने की अपील, भारतीय…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com