भोपाल के लिए राहत की खबर 32 मरीज हुए स्वस्थ, जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव महिला ने तोड़ा दम

भोपाल के लिए राहत की खबर 32 मरीज हुए स्वस्थ, जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव महिला ने तोड़ा दम

भोपाल के लिए राहत की खबर 32 मरीज हुए स्वस्थ, जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव महिला ने तोड़ा दम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 10, 2020 3:28 pm IST

भोपाल। राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल से आज 32 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद उन्हे डिस्चार्ज करके उनके घर के लिए रवाना किया गया है। यह राजधानी के लिए राहत की खबर है। भोपाल में कुल अब तक 743 मरीज पाए गए हैं जहां 30 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 3614 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 21…

वहीं जबलपुर में कोरोना से जिले में 5वीं मौत हो गई है। 37 वर्षीय महिला की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हुई है, महिला की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। महिला को 9 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

ये भी पढ़ें: 11 से 17 मई तक कंटेनमेंट जोन में बंद रहेंगी सभी दुक…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com