भोपाल से राहत की खबर, 31 मरीज हुए स्वस्थ, सागर में 2 नए मरीज तो रायसेन में नर्स हुई कोरोना पॉजिटिव

भोपाल से राहत की खबर, 31 मरीज हुए स्वस्थ, सागर में 2 नए मरीज तो रायसेन में नर्स हुई कोरोना पॉजिटिव

भोपाल से राहत की खबर, 31 मरीज हुए स्वस्थ, सागर में 2 नए मरीज तो रायसेन में नर्स हुई कोरोना पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: May 15, 2020 12:23 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज फिर से 31 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। ये सभी मरीज चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। भोपाल में अब तक 900 से अधिक कोरोना मरीजों का आंकड़ा हो चुकी है वहीं 35 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:बेमेतरा में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, कहा- कुछ घंटों में इन इलाकों में ह…

वहीं सागर में कोरोना के और 2 पॉजिटिव मरीज मिले है, CMHO ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। इनके अलावा रायसेन जिले में चिकलोद कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स कोरोना पॉजिटिव पायी गई है। बीएमओ डॉ अरविंद सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: Watch Video: बाल-बाल बचीं कोऑपरेटिव सोसाइटी की ज्वाइंट रजिस्ट्रार, …

बता दें कि प्रदेश में 4457 कोरोना मरीज हो चुके हैं। प्रदेश में संक्रमण से अबतक 238 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 2186 मरीज स्वस्थ हो चुके हैंं।

ये भी पढ़ें: अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com