रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, शनिवार रात 9 से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन.. होली के दिन आने-जाने पर प्रतिबंध

रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, शनिवार रात 9 से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन.. होली के दिन आने-जाने पर प्रतिबंध

रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, शनिवार रात 9 से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन.. होली के दिन आने-जाने पर प्रतिबंध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 26, 2021 10:02 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी किया है। अब रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। 

पढ़ें- मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर का बेटा ‘बटाटा’ गिर…

होली के त्यौहार के मद्देनजर सोमवार को आने जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिले में अगले आदेश तक क्लब, स्विमिंग पूल, सिनेमाघर भी बंद रहेंगे। सभी तरह के जुलूस रैली और सार्वजनिक आयोजन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

पढ़ें- होली पर लॉकडाउन को लेकर आज हो सकता है फैसला, श…

आपको बता दें मध्यप्रदेश में एक दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले एक सप्ताह से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 2091 नए केस मिले हैं, जबकि 23 मार्च को यह आंकड़ा 1885 था। कोरोना से पिछले 48 घंटे में 18 लोग जान गंवा चुके हैं। यही वजह है कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अलावा छोटे शहरों में प्रशासन अब ज्यादा सख्ती कर रहा है।

पढ़ें- राजधानी में रात की जगह 29 मार्च की सुबह 6.15 बज…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम कोरोना के वर्तमान हालातों की समीक्षा करने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। मध्य प्रदेश में बेकाबू होते कोरोने संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि महानगरों की हालात बिगड़ रही है। आपातकाल का समय है मर्यादा में रखकर त्यौहार मनाया जाए। 


लेखक के बारे में