नोबेल वर्मा कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, पत्नी भी

नोबेल वर्मा कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, पत्नी भी

नोबेल वर्मा कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, पत्नी भी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: November 13, 2018 3:47 pm IST

रायपुर। अविभाजित मप्र में मंत्री रहे नोबेल वर्मा और उनकी पत्नी सुमन वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी से 6 साल से निष्कासित कर दिया है। उन पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप है। बता दें कि उनकी पत्नी सुमन वर्मा चंद्रपुर विधानसभा से एनसीपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

गौरतलब है कि नोबल वर्मा चंद्रपुर सीट से खुद कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। ऐसे में उनकी पत्नी एनसीपी से प्रत्याशी है। वर्मा पहले एनसीपी की टिकट से विधायक रहे थे। 2013 में उन्होंने एनसीपी से वापस कांग्रेस प्रवेश किया था। तब कांग्रेस ने उन्हें चुनाव के लिए टिकट दी थी लेकिन वे तीसरे नंबर पर आए थे। 

यह भी पढ़ें : सबरीमाला मंदिर फैसले पर पुनर्विचार के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, खुली अदालत में 48 याचिकाओं पर 22 जनवरी से होगी सुनवाई 

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को संपन्न हो चुका है। जबकि दूसरे चरण में 72 सीटों पर वोटिंग 20 नवंबर को होगी। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।


लेखक के बारे में