टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों ने की दस्तावेजों में गड़बड़ी,भृत्य की शिकायत पर मामला दर्ज

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों ने की दस्तावेजों में गड़बड़ी,भृत्य की शिकायत पर मामला दर्ज

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों ने की दस्तावेजों में गड़बड़ी,भृत्य की शिकायत पर मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: December 5, 2018 7:31 am IST

अंबिकापुर। जिले के दो अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दरअसल अंबिकापुर में स्थित टाउन एंड कंट्री प्लानिंग यानि की नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय के दो अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने दस्तावेजों में कूट रचना कर शासन को नुकसान पहुंचाने के आरोप में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें –कांकेर में भालू का आतंक, वन अमले ने नहीं ली सुध तो कर दिया गोदाम में बंद

ज्ञात हो कि नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय के सहायक संचालक नारायण सिंह ठाकुर और मानचित्रकार जागेश्वर दास जोशी पर गांधीनगर थाना में धोखाधड़ी के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। गांधीनगर पुलिस के अनुसार कार्यालय के ही भृत्य संतोष खैरवार की शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार कार्यालय के सहायक संचालक और मानचित्रकार ने मिलकर शासन के मद में दर्ज जमीनों को आवासीय जमीन मद में परिवर्तित करने के साथ ही कृषि भूमि को भी आवासीय जमीन मद में परिवर्तित कर शहर के रसूखदार लोगों और व्यापारियों से रिश्वत लिया है। शुरूआती जांच में शिकायत सही प्रतीत होने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है हालांकि अभी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुयी है।


लेखक के बारे में