अपनी मां के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्वांजलि, कहा’ आपके संस्कार सदैव मेरी शिराओं में जीवित रहेंगे’

अपनी मां के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्वांजलि, कहा' आपके संस्कार सदैव मेरी शिराओं में जीवित रहेंगे'

अपनी मां के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्वांजलि, कहा’ आपके संस्कार सदैव मेरी शिराओं में जीवित रहेंगे’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: February 10, 2020 5:06 pm IST

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां का आज शाम दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है, मां की तबियत ज्यादा बिगड़ जाने की खबर पर मंत्री टीएस सिंहदेव आज दोपहर में ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अपनी के निधन पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर गहरा शोक जताया और अपनी मां राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को अश्रुपूर्ण श्रद्वांजलि दी।

ये भी पढ़ें:श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सीएम भूपेश बघेल ने कहा ‘द…

अपने ट्वीट में उन्होने बहुत ही मार्मिक शब्दोें मे लिखा कि ‘जिनके आंचल से दुनिया को समझना सीखा, जिनके वात्सल्य का मेरा रोम-रोम ऋणी है, आज मेरी वो मां राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव जी मुझसे बहुत दूर चलीं गयीं, आपके संस्कार सदैव मेरी शिराओं में जीवित रहेंगे, अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।’

ये भी पढ़ें: नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति सीएम भूपेश बघेल ने जाता…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com