सीएम बघेल के पत्र पर केन्द्र सरकार ने मनरेगा के लिए जारी किए 685.29 करोड़, मजदूरी भुगतान के लिए मिले 404 करोड़, मुख्यमंत्री ने पीेएम का जताया आभार
सीएम बघेल के पत्र पर केन्द्र सरकार ने मनरेगा के लिए जारी किए 685.29 करोड़, मजदूरी भुगतान के लिए मिले 404 करोड़, मुख्यमंत्री ने पीेएम का जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान और आगामी तीन माह की मजदूरी के लिए शीघ्र राशि जारी करने का अनुरोध किया था।
पढ़ें- 16 प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने की छापेमारी, एचपी गैस पर 27 हजार का जुर्माना, निर्देशों के बावजूद न…
केन्द्र सरकार ने इस पर कार्यवाही करते हुए 685.29 करोड़ रूपए जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। इस राशि में से 404 करोड़ रूपए मजदूरी भुगतान के लिए दिया गया है। साथ ही सामग्री एवं प्रशासनिक मद में व्यय के लिए भारत सरकार द्वारा 281.28 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं। इस मद में 88.13 करोड़ रूपए का राज्यांश मिलाकर कुल 773.42 करोड़ रूपए मनरेगा कार्यों मे व्यय किए जाएंगे।
पढ़ें- कोरोना वायरस, रायपुर AIIMS को देश के साथ ही विदेशों से भी मिल रही व…
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भारत सरकार से पत्राचार कर वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मनरेगा कार्यों के लिए राशि जल्द जारी करने की मांग की गई थी।
पढ़ें- अब यूएई एवं अन्य देशों से आने वालों का होगा कोरोना टेस्ट.. निर्देश …
उनकी पहल पर केंद्र सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में मजदूरी, सामग्री और प्रशासनिक व्यय के लिए यह राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में मजदूरी भुगतान की पहली किस्त के रूप में 934.70 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 404.01 करोड़ रूपए राज्य को प्राप्त हो गया है।

Facebook


