देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में एक गिरफ्तार, दो महिलाएं मुक्त कराई गईं
देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में एक गिरफ्तार, दो महिलाएं मुक्त कराई गईं
ठाणे (महाराष्ट्र), 10 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Read More News: #IBC24AgainstDrugs: आदतन अपराधी कोकीन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी की महिला मित्र को भी लिया हिरासत में
अधिकारी ने बताया कि ठाणे के लोकमान्य नगर में एक आवासीय परिसर पर छापा मारकर पुलिस ने दो महिलाओं को मुक्त कराया।
पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपी महिला के फ्लैट पर मंगलवार शाम को छापा मारा गया और उसे गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि फ्लैट से दो महिलाओं को भी मुक्त कराया गया। इनमें से एक ने बताया कि उसका डेढ़ साल का एक बच्चा है और उसका पति जितना कमाता है वह परिवार चलाने के लिए काफी नहीं होता।
उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Read More News: सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने व्यापारियों के कार्यक्रम में कहा- एक वोट देकर आप किसी को खरीद नहीं लेते हैं, समस्या आती है तो रोने के लिए पहुंच जाते हैं

Facebook


