Gold Silver Rate Today 28 July 2026: खरीदारों के अच्छे दिन की उम्मीदों पर फिरा पानी! सुबह-सुबह फिर बढ़ गए दाम, एक तोला 1.45 लाख रुपये के पार, चांदी का ताजा रेट भी जान लीजिए

Gold Silver Rate Today 28 July 2026: आज 28 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में करीब 1% की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके बाद एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में मामूली बदलाव हुआ और यह 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

Gold Silver Rate Today 28 July 2026: खरीदारों के अच्छे दिन की उम्मीदों पर फिरा पानी! सुबह-सुबह फिर बढ़ गए दाम, एक तोला 1.45 लाख रुपये के पार, चांदी का ताजा रेट भी जान लीजिए

(Gold Silver Rate Today 28 July 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 28, 2026 / 09:46 am IST
Published Date: July 28, 2026 9:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • 24 कैरेट सोना फिर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा।
  • MCX पर सोने में करीब 1% की रिकवरी दर्ज हुई।
  • चांदी का भाव ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम के आसपास स्थिर रहा।

नई दिल्ली: Gold Silver Rate Today 28 July 2026: लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज सोने की कीमतों (Gold Price Today) में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोना करीब 1% की बढ़त के साथ 1,45,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे पहले सोमवार को सोने की कीमत में 1.60% की बड़ी गिरावट आई थी और इसका भाव 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, आज चांदी की कीमत (Silver Price Today) में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा और यह करीब 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

गिरावट के बाद क्यों बढ़े सोने के दाम?

सोने की कीमतों में आई (Gold Price Today) ताजा तेजी के पीछे वैश्विक बाजार की मजबूत मांग को प्रमुख वजह माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार में भी सोने को सहारा मिला है। पिछले कारोबारी सत्र में आई तेज गिरावट के बाद आज बाजार में रिकवरी देखने को मिली। इससे यह संकेत मिलता है कि निवेशक अभी भी सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में पसंद कर रहे हैं। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

गुडरिटर्न के अनुसार, आज दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और चेन्नई में यह 1,45,870 रुपये जबकि कोलकाता और बेंगलुरु में 1,45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोना 1,45,950 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,33,710 रुपये से 1,33,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। 18 कैरेट सोने का भाव अधिकांश शहरों में 1,09,400 रुपये से 1,09,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई में यह 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
Delhi Gold Rate Today ₹ 1,46,050 ₹ 1,33,860 ₹ 1,09,550
Mumbai Gold Rate Today ₹ 1,45,870 ₹ 1,33,710 ₹ 1,09,400
Kolkata Gold Rate Today ₹ 1,45,900 ₹ 1,33,710 ₹ 1,09,400
Chennai Gold Rate Today ₹ 1,45,870 ₹ 1,33,710 ₹ 1,11,860
Bengaluru Gold Rate Today ₹ 1,45,900 ₹ 1,33,710 ₹ 1,09,400
Hyderabad Gold Rate Today ₹ 1,44,910 ₹ 1,33,710 ₹ 1,09,400
Lucknow Gold Rate Today ₹ 1,46,050 ₹ 1,33,860 ₹ 1,09,550
Patna Gold Rate Today ₹ 1,45,950 ₹ 1,33,760 ₹ 1,09,450
Jaipur Gold Rate Today ₹ 1,46,050 ₹ 1,33,860 ₹ 1,09,550
Ahmedabad Gold Rate Today ₹ 1,45,950 ₹ 1,33,760 ₹ 1,09,450

चांदी की कीमत में मामूली बदलाव

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में आज ज्यादा हलचल नहीं रही। एमसीएक्स पर चांदी करीब 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। बाजार के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में चांदी के भाव (Silver Rate Today) में केवल मामूली बदलाव देखने को मिला। इसलिए फिलहाल चांदी का बाजार स्थिर नजर आ रहा है। हालांकि वैश्विक आर्थिक घटनाओं और औद्योगिक मांग के कारण आने वाले दिनों में इसके दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपका लक्ष्य लंबी अवधि का निवेश है तो मौजूदा स्तरों पर भी सोने में निवेश करने पर विचार किया जा सकता है। वहीं, यदि आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अलग-अलग ज्वेलर्स के रेट, मेकिंग चार्ज और ऑफर्स की तुलना जरूर करें। इससे आपको बेहतर कीमत मिल सकती है। बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोच-समझकर फैसला लेना ही सबसे बेहतर हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।