सहकारी बैंक का खाता हैक कर ठगी करने के आरोप में एक और गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी गिरफ्त में

सहकारी बैंक का खाता हैक कर ठगी करने के आरोप में एक और गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी गिरफ्त में

सहकारी बैंक का खाता हैक कर ठगी करने के आरोप में एक और गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी गिरफ्त में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 1, 2018 4:03 pm IST

रायपुर। व्यवसायिक बैंक के यस बैंक स्थित दो खातों को हैक कर 2 करोड़ 47 लाख की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले एक विदेशी नागरिक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार प्रजापति (21) मूलत: यूपी के भदोही जिले के राजापुर का निवासी है और इन दिनों धनवंती नगर जबलपुर का रहने रहा था है। बताया गया कि आरोपी के नाम से अलग-अलग बैंकों में 10 खाते हैं। वह अपना खातों को 20 से 25 फीसदी कमीशन पर उपलब्ध करवाने का काम करता था। बताया गया कि दिवाली के दिन जब बैंक से रकम ट्रांसफर हुई था तो आरोपी रवि के दो खाते में 20 लाख रूपए आए था। इसमें से आरोपी रवि ने 10 लाख रूपए निकाल लिए और शेष रकम को अपने 8 खातों में ट्रांसफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें : नान घोटाला, आईएएस अनिल टूटेजा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

पुलिस ने बताया कि मुंबई में कैंप कर रही टीम को आरोपी रवि के बारे में जानकारी मिली तो एक टीम ने जबलपुर जाकर उसे धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


लेखक के बारे में