बारिश में भीग रहा खरीदी केंद्रों में खुला पड़ा धान, किसान प्रबंधक दोनों परेशान
बारिश में भीग रहा खरीदी केंद्रों में खुला पड़ा धान, किसान प्रबंधक दोनों परेशान
धमतरी।प्रदेश में नई सरकार बनने के साथ ही किसानो को कुछ राहत मिलने की उम्मीद दिख रही थी। लेकिन पिछले दो दिनों से अचानक हुई बारिस ने फिर एक बार किसानो कि चिंता बढ़ा दी है। धमतरी जिले के करीब 84 धान खरीदी केन्द्रों में बारिस के चलते धान खरीदी भी बंद हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर इन खरीदी केन्द्रों में किसानो से खरीदकर रखे धान समुचित रख रखाव के अभाव के चलते बारिस में भीग रहे हैं। तो दूसरी तरफ जिले के ज्यादातर ग्रामीणों इलाकों के छोटे किसानो के लिए अचानक मौसम में आये बदलाव एक कहर बन कर आई है। इस बारिस के चलते कई किसानो के धान खलिहानों में ही गिले हो गए है। जिसके चलते उनकी चिंता और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें-पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बचपन की दोस्त किंजल पारिख साथ बंधे विवाह बंधन में
ज्ञात हो कि बारिस का पानी खरीदी केन्द्रों में जमा होने के चलते जिले भर के खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी पूरी तरह बंद कर दी गई है। लेकिन पहले से उस जगह धान बेचने आये किसानों के लिए ये चिंता का विषय है। इन सब के साथ ग्रामीण इलाको के कुछ ऐसे छोटे किसानो के लिए कहर बनकर आई है ज्यादातर छोटे किसान आज भी पुराने पद्धति से धान को ट्रेक्टर के माध्यम से धान की मिंजाई करतेहैं। लेकिन शनिवार शाम को अचानक मौसम में आये बदलाव ने किसानो को संभलने का भी मौका नहीं दिया। जिसके चलते किसान चिंतित नजर आ रहे है। बहरहाल अचानक आये इस मौसम में बदलाव ने न केवल किसानो की चिंता बढाई है बल्कि जिले भर के धान खरीदी केन्द्रों के प्रबंधको की चिंता बढ़ा दी है। आधे अधूरे तैयारी के चलते अब इन खरीदी केन्द्रों प्रबंधको को अपने धान को बारिस से बचाना एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। वही आला अधिकारी बारिश से किसी प्रकार के नुकसान नही होने की दलील देते नजर आ रहे है।

Facebook


