बस्तर के 27 और बीजापुर के 20 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, नक्सल अभियान में अदम्य साहस का परिचय देने पर मिला लाभ

बस्तर के 27 और बीजापुर के 20 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, नक्सल अभियान में अदम्य साहस का परिचय देने पर मिला लाभ

बस्तर के 27 और बीजापुर के 20 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, नक्सल अभियान में अदम्य साहस का परिचय देने पर मिला लाभ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 27, 2020 5:00 pm IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। डीजीपी डीएम अवस्थी ने 2 जिलों के जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया है। इनमे बस्तर जिले के 27 बीजापुर जिले के 20 पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है।

पढ़ें- कोरोना प्रभावितों के लिए हर जिले में सौ-सौ बेड की व्यवस्था करने के निर्देश, प्रदेश के सभी 6 मेडिक…

नक्सलियों के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय देने पर ये पदोन्नति दी गई है। डीजीपी ने आगे बयान दिया है कि नक्सल प्रभावित अन्य जिलों के जवानों को भी जल्द प्रमोशन दिया जाएगा। 

पढ़ें- 5 ड्रोन और 300 कैमरों की नजर में राजधानी, लाॅकडाउन की 24 घंटे वार र…

बता दें इससे पहले भी दंतेवाड़ा 38 और सुकमा के 61 जवानों को पदोन्नति का लाभ दिया गया था। इसके साथ ही 49 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया जा चुका है। 

पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज नहीं मिला प्रदेश मे…

नक्सल अभियान में साहसिक एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 49 अधिकारियों और कर्मचारियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन एवं नगद इनाम की घोषणा की गई है। इसके तहत  7 SI को इंस्पेक्टर बनाया गया, 1 ASI  को SI बनाया गया। वहीं, 2 लोगों को प्लाटून कमांडर से कंपनी कमांडर बनाया गया है। 4 कर्मचारियों को असिस्टेंट प्लाटून कमांडर से प्लाटून कमांडर बनाया गया है, और 8 हवलदारों को आईएसआई के पदों पर पदोन्नति मिली है।  27 सिपाहियों को हवलदार बनाया गया है। इस बात की जानकारी SP स्टेट इंटेलिजेंस ब्रांच ने दी है।


लेखक के बारे में