पंकजा मुंडे करेंगी डिजिटल दशहरा रैली
पंकजा मुंडे करेंगी डिजिटल दशहरा रैली
औरंगाबाद, 22 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोविड-19 के मद्देनजर डिजिटल दशहरा रैली करेंगी।
भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री पंकजा पिछले कुछ साल से बीड जिले के सावरगांव में वार्षिक दशहरा रैली करती रही हैं।
पंकजा ने वीडियो संदेश में कहा कि इस बार वह रविवार को दशहरे के अवसर पर डिजिटल रैली करेंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘आज विश्व, कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा है। इस साल, हम अपने गांवों में इस दिन (दशहरा) को मनाएंगे। मैं रैली को ऑनलाइन संबोधित करूंगी।’’
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश

Facebook


