Telangana New Chief Secretary: सीनियर IAS अफसर संजय जाजू बने इस राज्य के मुख्य सचिव.. लिया के. रामकृष्ण राव की जगह, आप भी जानें नए CS के बारें
Telangana New Chief Secretary IAS Sanjay Jaju: तेलंगाना सरकार ने वरिष्ठ आईएएस संजय जाजू को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया, एक जुलाई से संभालेंगे पदभार।
Telangana New Chief Secretary IAS Sanjay Jaju || Image- AIR File
- संजय जाजू बने तेलंगाना के नए मुख्य सचिव।
- एक जुलाई से संभालेंगे मुख्य सचिव का पदभार।
- कई महत्वपूर्ण विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिली।
हैदराबाद: तेलंगाना सरकार ने सीनियर आईएएस अफसर संजय जाजू को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी संजय जाजू मौजूदा मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव की जगह लेंगे। (Telangana New Chief Secretary IAS Sanjay Jaju) सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक़, रामकृष्ण राव 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वही संजय जाजू 1 जुलाई से मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
🚨Sanjay Jaju, IAS (RR:1992), is appointed as Chief Secretary to the Government of #Telangana. pic.twitter.com/ZlSRoHQ4yz
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 26, 2026
30 जून को सेवानिवृत्त होंगे के. रामकृष्ण राव
1991 बैच के आईएएस अधिकारी के. रामकृष्ण राव ने 1 मई 2025 को तेलंगाना के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था। इससे पहले उन्होंने लगभग एक दशक तक वित्त सचिव के तौर में काम किया। इस दौरान 14 राज्य बजट भी पेश किये जिसमें दो अंतरिम बजट भी शामिल हैं। मुख्य सचिव रहते हुए भी वह वित्त विभाग के विशेष मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहें है।
संजय जाजू को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारियां
सरकारी आदेश के अनुसार, मुख्य सचिव बनने के साथ ही संजय जाजू उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (ITE&C) विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय के उद्योग एवं निवेश प्रकोष्ठ तथा SPEED (Smart Proactive Efficient and Effective Delivery) के विशेष मुख्य सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
केंद्र और आंध्र प्रदेश में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां
संजय जाजू वर्तमान में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव हैं। (Telangana New Chief Secretary IAS Sanjay Jaju) इससे पहले वह 2018 से 2023 तक अतिरिक्त सचिव, 2014 से 2018 तक National Highways and Infrastructure Development Corporation Limited (NHIDCL) के निदेशक तथा 2011 से 2014 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी एवं संचार विभाग के सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त
एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम
नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया

Facebook


