‘पत्थलगड़ी’ में नया मोड़, विरोध में सामने आया सर्व आदिवासी सनातन समाज

‘पत्थलगड़ी’ में नया मोड़, विरोध में सामने आया सर्व आदिवासी सनातन समाज

‘पत्थलगड़ी’ में नया मोड़, विरोध में सामने आया सर्व आदिवासी सनातन समाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: May 1, 2018 10:56 am IST

जशपुर। सरगुजा इलाके में चल रहे पत्थलगड़ी अभियान में एक नया मोड़ आ गया है। सर्व आदिवासी समाज के समर्थन के बाद अब सर्व आदिवासी सनातन समाज इसके विरोध में सामने आया है। सर्व आदिवासी सनातन समाज ने एक बैठक कर पत्थलगड़ी अभियान का विरोध किया है।

इस बैठक में धर्म विशेष का आरक्षण खत्म करने की भी मांग उठी। राष्ट्रपति को पत्र लिखकर आरक्षण खत्म करने की मांग की गई है। सनातन समाज ने सर्व आदिवासी समाज के नाम पर आदिवासियों को बरगलाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें :दूरसंचार आयोग ने दी मंजूरी, हवाई सफर के दौरान इस्तेमाल कर सकेंगे मोबाइल और इंटरनेट

बता दें कि सर्व आदिवासी समाज पत्थलगड़ी को अपना संवैधानिक अधिकार बताते आ रहा है। इससे पहले सर्व आदिवासी समाज ने पत्थलगड़ी के समर्थन में एक सम्मेलन का आयोजन किया था। इस सम्मेलन में राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए गए थे। पत्थलगड़ी की शुरुआत बच्छरांव गांव में एक सभा से हुई थी। यहां 22 अप्रैल को आदिवासियों ने पत्थलगड़ी कर ग्रामसभा को सार्वभौमिक घोषित कर दिया था।

हालांकि पत्थलगड़ी की शुरुआत करने वाले एक रिटायर्ड आईएएस और एक आदिवासी नेता के साथ 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में