पटवारी ने की रेवेन्यू इंस्पेक्टर की पिटाई, अपर कलेक्टर से शिकायत से नाराजगी.. वीडियो वायरल
पटवारी ने की रेवेन्यू इंस्पेक्टर की पिटाई, अपर कलेक्टर से शिकायत से नाराजगी.. वीडियो वायरल
शिवपुरी, मध्यप्रदेश। पटवारी की गैर हाजरी की शिकायत अपर कलेक्टर से करना रेवेन्यू इंस्पेक्टर को इतना भारी पड़ गया कि पटवारी ने सरेराह उसकी पिटाई कर दी। वहीं RI कि पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।
पढ़ें- मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, रिकवरी रेट में भी हुआ सुध…
दरअसल शिवपुरी के कोलारस तहसील के खरई गॉव में चना खरीदी केंद्र पर जब अपर कलेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे तो खरीदी केंद्र पर मौजूद आर आई महेंद्र कोरकू से अपर कलेक्टर ने पटवारी के बारे में पूछा।
पढ़ें- राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सपा, बसपा और 2 निर्दलीय वि..
जवाब में कोरकू ने बताया कि पटवारी तो हाजिर रहते ही नहीं है जिस पर अपर कलेक्टर ने पटवारी को फोन कर बुलाया, जब पटवारी अभिनव चतुर्वेदी आया तब तक अपर कलेक्टर जा चुके थे जिस पर अपनी शिकायत को लेकर नाराज पटवारी अभिनव चतुर्वेदी ने मौजूद लोगों के सामने आर आई कि पिटाई लगा दी।

Facebook


