शहडोल के जैतपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी एक युवक को पुलिस ने उसकी शादी के मंडप से गिरफ्तार किया है. दरअसल अजय बैगा नाम के एक युवक ने गांव की ही एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. और फिर दूसरी लड़की से शादी करने बारात लेकर पहुंच गया.
ये भी पढ़ें- पीएनबी घोटाला: जबलपुर स्थित गीतांजली ज्वेलर पर ईडी का छापा
ये भी पढ़ें-मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, हटाए गए अशोक नगर कलेक्टर
लेकिन इससे पहले की वह उस लड़की की भी जिंदगी बर्बाद कर पाता पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को उसकी शादी के दौरान मंडप से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
वेब डेस्क, IBC24