बिना हवालात वाला थाना,मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा थाना
बिना हवालात वाला थाना,मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा थाना
हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले को नए साल में एक बड़ी सौगात मिली यहां सिविल लाइंस चौकी को जिले के सातवें थाने के रूप में अपग्रेड किया गया है।जिसके अंतर्गत 34 गांवो सहित हरदा शहर के अधिकांश भाग नगर के पश्चिमी भाग को जोड़ा गया है।बढ़ती जनसंख्या और अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।लेकिन यहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।कहने को तो यह थाना है लेकिन यहां स्टॉप के बैठने के लिए पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर भी नही है।
ये भी पढ़े –घर में रखे पटाखों से भयानक विस्फोट ,एक की मौत दो घायल
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इसमें 43 गांव व शहर के पश्चिमी हिस्से को शामिल किया है। शहर का (इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए के सांई मंदिर से प्रताप टॉकीज, राजमा चौक का पूर्वी क्षेत्र) पूर्वी हिस्सा सिटी कोतवाली में शामिल है सिविल लाइन थाने का टीआई सतीश काकोड़िया को बनाया है। हरदा के इस नए सिविल लाइन थाने में कुल स्वीकृत 50 में से 38 लोगो का स्टॉप है।जिनमे एक टीआई, 2 एसआई,4 एएसआई,3 हवलदार,एक चालक शामिल है।लेकिन इन सभी के बैठने ओर शिकायत लेकर आने वाले व्यक्ति के लिए भी कोई सुविधा नहीं है।साथ ही रॉड किनारे होने की वजह से यातायात बाधित होंने के साथ साथ दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। एसपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक यहां की कमियों को लेकर पुलिस मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।पूरे जिले के सभी थानों में स्टॉप की कमी है।हमारे द्वारा थाना निर्माण के लिए शासकीय भूमि अधिग्रहण करने की भी प्रक्रिया की गई है।जो स्वकृति मिलने के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा।यहां पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते लोगो के बैठने के लिए टीन शेड लगाया गया है।

Facebook


