खेत में बैल की जगह काम कर रही लड़कियों पर सियासत तेज
खेत में बैल की जगह काम कर रही लड़कियों पर सियासत तेज
सीहोर जिले में बैल की जगह दो लडकियों द्वारा खेत मे जुताई करने का मामला अब सियासी तूल पकडने लगा है। कर्नाटक के उर्जा मंत्री और कांग्रेस नेता डी.के.शिवकुमार ने इन दोनों लडकियों के पिता को पंचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी है ताकि इन लडकियों के पिता उससे कृषि यंत्र खरीद सकें।
डी.के शिवकुमार ने टवीटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की मदद से वो पचास हजार रूपए का ड्राफ्ट सीहोर के सरदार बारेला के पास पहुंचा रहे है। गौरतलब है कि दो दिन पहल सोशल मीडिया में सीहोर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो लडकियां बैलों की जगह हल में जुती हुई नजर आ रही थी।

Facebook


