पूनम ढिल्लन ने मीडिया को बताया बिकाऊ, कहा पैसों के दम पर लड़े जाते हैं चुनाव
पूनम ढिल्लन ने मीडिया को बताया बिकाऊ, कहा पैसों के दम पर लड़े जाते हैं चुनाव
मंडला। फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लन मंडला सीट से बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली में शामिल हुई जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। पूनम ढिल्लन ने जनता से कुलस्ते को जिताने की अपील की। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मीडिया पर ही सवाल उठा दिए।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/4wciBU0ZCKo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
पूनम ने कहा कि आजकल पैसों के दम पर ही चुनाव लड़े जाते हैं । पूनम ने चुनाव में धनबल के उपयोग के सवाल पर मीडिया को ही बिकाऊ बता दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया को मैनेज करने के लिए भी पैसे लगते हैं। पूनम ढिल्लन ने कहा कि वो 2004 से बीजेपी में है और बीजेपी को सपोर्ट करती रहेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि देश मोदी को ही पीएम के रूप में देखना चाहता है।

Facebook


