छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, दिनभर में हुई 40 मरीजों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, दिनभर में हुई 40 मरीजों की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, दिनभर में हुई 40 मरीजों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 25, 2020 2:46 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भी मरीजों की संख्या में बढ़ा इजाफा देखा गया। प्रदेश में फिर से 9 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 225 हो गई है। नए मरीजों में रायपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है, वहीं मुंगेल में 4 नए मरीज, कांकेर में 3, कोरिया में एक मरीज मिला है। 

ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज के आइसोलेसन वार्ड में युवक ने लगाई फांसी, लौटा था दिल्ली से

इसके पहले प्रदेश में आज 31 मरीज मिले थे जिनमें से 26 मरीज मुंगेली से, एक राजनांदगांव से, 2 धमतरी से, बिलासपुर व बलरामपुर में एक एक मरीजों की पुष्टि हुई थी। उसके बाद फिर से 9 मरीज मिले हैं। रायपुर के देवेन्द्र नगर से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। वहीं कोरिया के खोंगापानी में एक पॉजिटिव मरीज मिला है, जो कि रेड जोन से आया था उसे क्वारेंनटाइन सेंटर में रखा गया था।

ये भी पढ़ें: जीरम हमले पर सांसद सुनील सोनी के सवाल, ‘सीएम के पास सबूत हैं फिर क्…

आज दिन भी की बात की जाए तो मुंगेली 30, कांकेर 3, धमतरी 2, रायपुर, कोरिया, बिलासपुर, बलरामपुर, राजनांदगांव से 1-1 मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com