नगर निगम सीमा में दो नगर पालिकाएं बनाने की तैयारी, इन दो इलाकों को नगर निगम से बाहर करने की तैयारी

नगर निगम सीमा में दो नगर पालिकाएं बनाने की तैयारी, इन दो इलाकों को नगर निगम से बाहर करने की तैयारी

नगर निगम सीमा में दो नगर पालिकाएं बनाने की तैयारी, इन दो इलाकों को नगर निगम से बाहर करने की तैयारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: August 19, 2019 6:25 am IST

भोपाल। भोपाल नगर निगम का विभाजन कर फिर नगर निगम सीमा में दो नगर पालिकाएं बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस जिला कमेटी की मांग पर विधि मंत्री पीसी शर्मा ने भी इस बात पर सहमति जाहिर कर दी है। कांग्रेस की ओर से तैयार हुए प्रस्ताव में नगर निगम का परिसीमन कर कोलार और बैरागढ़ को नगर निगम से बाहर करने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कवायद तेज, प्रदेश प्रभारी आज पार्टी नेताओं से करेंगे चर्चा

इस प्रस्ताव में कहा गया है कि नगर निगम का दायरा छोटा कर दिया जाए, और नगर निगम से अलग कर कोलार और बैरागढ़ दो नगरपालिकाएं बना दी जाएं। मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि इस प्रस्ताव पर फाइनल राय लेना बांकी है। लेकिन नगर निगम का परिसीमन तो होना तय है।

ये भी पढ़ें: 100 मीटर की दौड़ में सातवें नंबर पर रहें रामेश्वर, कहा- कमर में हो रहा था दर्द

वहीं बीजेपी ने इस पर आपित्त जताते हुए कहा है कि कोलार क्षेत्र में विकास के लिए कोलार नगर पालिका को नगर निगम सीमा में शामिल किया गया था। अब कोलार को नगर निगम सीमा से बाहर कर क्षेत्र को विकास से रोक रहे हैं। और ये सिर्फ राजनीति के लिए हो रहा है।


लेखक के बारे में