व्हाट्सअप ग्रुप की रंजिश बदली खूनी संघर्ष में, महिलाओं समेत दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल
व्हाट्सअप ग्रुप की रंजिश बदली खूनी संघर्ष में, महिलाओं समेत दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल
भिंड। सोशल मीडिया पर व्हाट्सअप ग्रुप की रंजिश कितना बड़ा रुप धारण कर सकती है, यह नजारा मंगलवार को मध्यप्रदेश के भिंड में नजर आया जहां वाट्सअप ग्रुप एडमिन्स और मेंबर्स के बीच किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष छिड़ गया। मामले में दोनों तरफ से दोनों तरफ से चले लाठियां भी चली और जमकर पथराव भी हो गया।
भिंड के कोतवाली थाना क्षेत्र के खटीक खाने इलाके में हुए इस संघर्ष में भी न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं सहित एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक विवाद पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें : कई पार्षद और अध्यक्ष खर्च नहीं कर पाए विकास कार्यों की राशि, किसके पास कितनी रकम है शेष.. देखिए
कहा जा रहा है कि व्हाट्सअप एडमिन ने ग्रुप बनाकर मेंबर्स को गालियां दी थी। ग्रुप के माध्यम से मेंबर्स को जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Facebook


