केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, कहा- हाथरस की घटना मानवता पर एक धब्‍बा, लेकिन राहुल गांधी और मायावती कर रहे राजनीति

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, कहा- हाथरस की घटना मानवता पर एक धब्‍बा, लेकिन राहुल गांधी और मायावती कर रहे राजनीति

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, कहा- हाथरस की घटना मानवता पर एक धब्‍बा, लेकिन राहुल गांधी और मायावती कर रहे राजनीति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 3, 2020 11:55 am IST

लखनऊ: हाथरस में कथित सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले को लेकर सरगर्म सियासत के बीच शनिवार को लखनऊ पहुंचे रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) के अध्‍यक्ष और केंद्रीय सामाजिक व अधिकारिता राज्‍यमंत्री रामदास आठवले ने उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार का बचाव किया। इसके साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि हाथरस मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती राजनीति कर रहे हैं।

Read More: कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल का धरना खत्म, ASP पर कार्रवाई को लेकर 13 दिनों से कर रही थीं धरना

आरोपियों को एक वर्ष में फांसी दिये जाने पर जोर देते हुए उन्‍होंने कहा कि कल वह भी हाथरस जाने वाले थे लेकिन प्रशासन की तरफ से बताया गया कि अभी मिलने नही दिया जा रहा है। लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में आठवले ने कहा कि हाथरस की घटना मानवता पर एक धब्‍बा है। उन्‍होंने कहा कि मायावती को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से इस्‍तीाफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है। अनुसूचित जाति के उत्‍पीड़न पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस वर्ग पर सबकी सरकार में अत्‍याचार हुए हैं।

Read More: सभी बेटियों को 2 लाख रुपए दे रही मोदी सरकार? जानिए क्या है सच्चाई

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाथरस आ रहे हैं लेकिन वह राजस्‍थान नहीं गए। अगर उन्‍हें पुलिस ने रोका था तो रुकना चाहिए। उन्‍होंने सलाह दी कि अनुसूचित वर्ग पर अत्‍याचार खत्‍म करने के लिए उच्‍च वर्ग को दलितों को अपनाना चाहिए। आठवले ने कहा कि हाथरस की घटना पर मुख्‍यमंत्री ने सही निर्णय लिया है। पीडि़ता के अंतिम संस्‍कार को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्‍होंने कहा कि यह चूक हुई है। उन्‍होंने कहा कि वह मुख्‍यमंत्री से बात करेंगे। हाथरस के डीएम पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। विपक्ष को सरकार को दोषी ठकराने की बजाय बेहतर सुझाव देने चाहिए। केंद्रीय मंत्री यहां मुख्‍यमंत्री और राज्‍यपाल से भी मुलाकात करेंगे।

Read More: मंत्री शिव डहरिया का विवादित बयान, बलरामपुर में आदिवासी नाबालिग से हुई रेप की घटना को बताया छोटी, देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"