बस्तर के लिए राहुल गाँधी ने 14 आब्जर्बर की नियुक्ति की
बस्तर के लिए राहुल गाँधी ने 14 आब्जर्बर की नियुक्ति की
आज कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर की 12 सीट पर फोकस कर रही कांग्रेस अब बस्तर में अपनी सक्रियता बढ़ायेगी। पीसीसी के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बस्तर के लिए खास तौर पर आबर्जबर और कार्डिनेटर की नियुक्ति कर दी है। जनार्दन द्विवेदी के हस्ताक्षर से जारी हुए पत्र में तीन अलग- अलग टीमों के लिए तीन कोर्डिनेटर और उनके साथ 14 आब्जर्बर की नियुक्ति की है। जिन लोगों की नियुक्ति की गयी है।बता दे कि ये नियुक्ति तीन टीम बना कर की गयी है जिसमे रह कर प्रत्येक टीम काम करेगी।

पहली टीम में – पूर्व सांसद प्रदीप मांझी को कार्डिनेटर बनाया गया है, जबकि उनके साथ आबर्जबर के तौर पर मुन्ना त्रिपाठी, विधायक करूशनो संगारिया, पूर्व विधायक निर्मल सरकार, विधायक भोजुबल मांझी, अधिराज पाणिग्रही, माला माढ़ी और गोविंदो पात्रो को शामिल किया गया है।

दूसरी टीम में – बल्लाईह नायक को कोर्डिनेटर बनाया गया है, वहीं उनकी टीम में चार लोगों को आब्जर्बर बनाया गया है। आबर्जबर में मूड बालू चौहान, रागा कंथा राव, नरेश जाधव और पूर्व विधायक पेंटा रामा को शामिल किया गया है।
तीसरी टीम में -पूर्व सांसद श्रीनिवास गोमसे को कार्डिनेटर बनाया गया है। वहीं बानूथ हरि प्रिया, दानाश्री अनुसूईया और पोडम विरह को आब्जर्बर बनाया गया है।
वेब टीम IBC24

Facebook


