राहुल गांधी ने किसानों को सौंपे ऋण मुक्ति पत्र, कहा- 2019 चुनाव जीतने पर देश के हर गरीब को देंगे न्यूनतम आय

राहुल गांधी ने किसानों को सौंपे ऋण मुक्ति पत्र, कहा- 2019 चुनाव जीतने पर देश के हर गरीब को देंगे न्यूनतम आय

राहुल गांधी ने किसानों को सौंपे ऋण मुक्ति पत्र, कहा- 2019 चुनाव जीतने पर देश के हर गरीब को देंगे न्यूनतम आय
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: January 28, 2019 10:03 am IST

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भूपेश सरकार के किसान आभार सम्मेलन में किसानों को ॠण मुक्ति पत्र सौंपे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ की जनता, युवा और किसानों का दिल से धन्यवाद करता हूं। ये सरकार आपने बनाई, हम पर भरोसा किया। कांग्रेस को आपने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी दिल से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हमारे सभी नेताओं ने मिलकर एक साथ चुनाव लड़ा और जीत हुई। राहुल ने कहा कि अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती है तो देश के हर गरीब को न्यूनतम आय दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा दुनिया में कहीं पर नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों का विकास नहीं हुआ। भाजपा सरकार कहती थी हमारे पास किसानों के लिए पैसा नहीं है, मगर उद्योगपति का क़र्ज़ा माफ़ किया। सारे उद्योगपति किसानों के पैसे लेकर भाग गए। राहुल ने कहा, हमने कहा था छत्तीसगढ़ मे किसानों का क़र्ज माफ़ करेंगे और वो कुछ घंटों में कर दिया। राहुल ने कहा कि हमारे पास पैसे की कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि मोदी दो हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं। ग़रीबों को केवल मन की बात सुनाते हैं जबकि उद्योगपति का क़र्ज़ा माफ़ करते हैं। देश में आज बेरोज़गारी बढ़ गई है।

 


लेखक के बारे में